Panjabi Section |   Download Panjabi Font |   Author  |  Founder  |  Contact  |  Feedback

 
     
     
  Index  
     
  Home  
     
  Current Issues  
     
  Religio Politics  
     
  General  
     
  My India!  
     
  Personalities  
 

Welcome to the Sikh Vichar Manch-Thought Provoking Forum for Justice

 
   

 

Sikh Vichar Manch: A Thought Provoking For Justice and An Eye Opener Forum

 

सिख विचार मंच: न्याय के लिए एक अनूठा मंच

http://rajasthanpatrika.patrika.com/news/sikh-vichar-manch-a-thought-provoking-for-justice-and-an-eye-opener-forum/1180850.html

जयपुर। इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स के जरिए दुनियाभर की सभी समुदाय अपने विचारों और संस्कृति को साझा करते रहते है।

रिटायर्ड डिप्टी एसपी गुरभजन सिंह गिल के जेहन में अपने समुदाय और संस्कृति को एक मंच पर साझा करने का विचार आया।

गिल ने एक ऎसे मंच की स्थापना की जहां सिख समुदाय ही नहीं वरन पूरा पंजाबी वर्ग अपने विचार, अपने मुद्दे रख सकते हैं।

सिख विचार मंच की स्थापना कर गिल ने समुदाय के लोगों और सभी पंजाबियों को एक मंच पर साथ लाने का काम किया। सिख विचार मंच के जरिए सिख समुदाय और पंजाबी लोग दुनिया के किसी भी कोने में हो अपने अनुभव बयां कर सकते हैं।

इस मंच के जरिए पंजाबी युवाओं को अपनी संस्कृति और अपने पुरानी जड़ों के बारे में पता चलता है। मंच पर विचारों के आदान-प्रदान से दुनिया भर के पंजाबी अब एक ही पटल पर एक-दूसरे को समझने लगे है।

इस मंच के जरिए विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भी खुद को देश की माटी से जुड़ा पाते है। सिख विचार मंच की ओर से साहित्य प्रेमियों के लिए कई पुस्तकों और साहित्यों का प्रकाशन भी किया जाता है। मंच की पुस्तकें पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होती है।

इनमें से कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें "ट्रूथ ऑफ दी एरा (सिख ट्रेजडी)", "व्हाय इंडिया इज डिवॉइड ऑफ रूल ऑफ लॉ"। गिल के प्रयास को आगे बढ़ाने में बलबीर सिंह सूच का अतुलनीय योगदान है।

बलबीर सिंह सूच सिख विचार मंच के मुख्य अधिकारी ही नहीं वरन प्रवक्ता भी है। सूच के अथक प्रयासों से आज पंजाबी समुदाय एक जगह खड़ा है और हर सुख-दुख को इस मंच के जरिए साझा करने में लगा है।

वास्तव में सिख विचार मंच न्याय का एक अनूठा मंच है, जो न्याय के लिए दर-दर भटकते लोगों के लिए उम्मीद की एक किरण दिखाएगा। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्या का निराकरण करवा पाएंगे। -    

 

 

 
Books
Cry for Justice
Letters
Human Rights
  Poetry  
     
  Links  
     
  All Headlines  
     
     
 
Index  |  Home  |  Panjabi Section  |  Author  |  Founder  |  Feedback  |  Links

Copyright © Balbir Singh Sooch, Chief and Spokesperson, Sikh Vichar Manch, Ludhana, Punjab (India)